Home

उक्त गोष्ठी में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए भी किसानों को जागरूक किया गया

बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्टी/ किसान पाठशाला की योजना के अंतर्गत दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को जनपद के 109 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला आयोजित किया गया। इसी क्रम में विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत ललुही में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्टी/ किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम प्रकाश मौर्य किसान पाठशाला आयोजन प्रभारी राहुल वर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक इफको के प्रतिनिधि सर्वेश द्विवेदी वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुरेश बाबू, प्रगतिशील किसान महेंद्र प्रताप सिंह तथा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के किसानों की आय वृद्धि के लिए किसानों को कृषि विभाग एवं एलाइड विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। वर्मा ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषकों को कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ बनाकर तथा अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर फसल उत्पादन करने तथा उनका वैल्यू एडिशन कर कर सीधे बाजार में विक्रय आदि की जानकारी प्रदान की गई। इसको के क्षेत्रीय प्रबंधक के प्रतिनिधि सर्वेश द्विवेदी ने नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी का फसलों में उपयोग कर उर्वरकों पर होने वाले व्यय की बचत करने की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक महेंद्र प्रताप सिंह किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके बताएं तथा यह भी बताया कि किस तरह हर व्यक्ति रासायनिक उर्वरकों से उत्पादित अन्य खाकर दवाइयां पर अधिक बेकार रहा है। महेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की की वह प्राकृतिक खेती करें जिससे भूमि तथा पर्यावरण सुरक्षित हो सके। उन्होंने किसानों को बताया कि मेरे द्वारा कृषि विभाग की नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती की जा रही है तथा मेरे द्वारा प्राकृतिक तरीके से उत्पाद का उपयोग अपने परिवार में किया जा रहा है आप भी प्राकृतिक खेती कर आय वृद्धि के साथ-साथ शुद्ध खाद्यान्न का उपयोग करें इससे बीमारियां नहीं होगी तथा आदमी स्वस्थ रहेगा धरती भी बंजर होने से बचेगी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ए श्रीराम प्रकाश मौर्य ने बताया कि जनपद के विकासखंड शिवपुर में प्राकृतिक खेती के 8 क्लस्टर  बनाए गए हैं तथा प्रत्येक कलेक्टर में 125, 125 किसानों को जोड़ा गया है। पाठशाला प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अपनी-अपनी फसलों का बीमा नजदीकी जन सेवा केंद्र पर अभिलेखों के साथ जाकर करा सकते हैं। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुरेश बाबू ने किसानों आईपीएम के बारे में जानकारी दी गई तथा किसानों से आईपीएम अपनाने की सलाह दी। विनय कुमार वर्मा उप कृषि निदेशक बहराइच।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button