
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। संस्कार वैभव की जनवरी माह की साहित्यिक सभा दिनांक 27 जनवरी 2026 को पार्श्वनाथ सोसाइटी, गाजियाबाद स्थित मधु मंत्री जी के आवास पर गणतंत्र उत्सव के रूप में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई।
सभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात गत माह की साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मनीषी सिन्हा द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार सुब्रमण्यम भारती का संक्षिप्त परिचय विद्या गोलेसर ने दिया।
सभा की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती मीना जैन ने उपस्थित सदस्यों को 77वें गणतंत्र दिवस एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए आतंकवाद जैसी ज्वलंत समस्या पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने साहित्यकारों से आपसी स्नेह, सौहार्द बनाए रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का कुशल एवं सशक्त संचालन मुक्ति बत्रा द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत सभी सदस्यों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। सभा का समापन निधि वर्मा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस साहित्यिक संगोष्ठी में शालिनी सिंह, सुमन बिष्ट, ईभा प्रसाद, लक्ष्मी भट्ट, मैत्री मेहरोत्रा, ऋतु जैन, कुमू भटनागर, मीना जैन, निधि वर्मा, मुक्ति बत्रा, मनीषी सिन्हा, विद्या गोलेसर, रेखा सोमानी एवं मधु मंत्री सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।



