
नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय कार्यालय में आज 9 अप्रैल 2026 पार्थ अजीत पवार के राज्यसभा सांसद पद के शपथ ग्रहण के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अजीत दादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में धीरज शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस), डॉ. विमल शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), वोबेनी किथान (राष्ट्रीय सचिव), उमा शंकर यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ), संजय प्रजापति (उत्तर-पूर्व प्रभारी), अधिवक्ता अनिल वर्मा (महासचिव, विधि प्रकोष्ठ), श्वेता वर्मा (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), युवराज (राष्ट्रीय सचिव), पवन योगी (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), आरिफ सुरमा (जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष), आबिद सैफी, रविंद्र मलिया, रोहित भारद्वाज तथा मुकेश चंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई, जिसमें अखण्ड भारत मिशन के संस्थापक एवं अपनी उत्कृष्ट संगठन क्षमता के लिए विख्यात अश्वनी शर्मा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा उत्तर प्रदेश में चीफ जनरल सेक्रेटरी (यूथ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा धीरज शर्मा एवं डॉ. विमल शर्मा द्वारा की गई, जिसे संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ से राजेश नारंग को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही शामली, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर सहित कुल 5 जिलों के प्रमुख लोगों ने अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं के जिलावार दायित्वों की औपचारिक घोषणा शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों में की जाएगी।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अजीत दादा पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।



