Homeराजनीतिसामाजिक

संस्कार भारती की राजनगर एक्सटेंशन इकाई की बैठक और कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

गाजियाबाद, 13 जुलाई। संस्कार भारती गाजियाबाद महानगर की राजनगर एक्सटेंशन इकाई द्वारा भव्य बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन एस.जी. इंप्रेशन-58 स्थित मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नंदग्राम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, वहीं मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथियों में गौरव कुमार, अनुज कुमार एवं डॉ. राघवेंद्र और अश्विनी शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्येय गीत से हुई जिसे श्रीमती अमृता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मां सरस्वती पूजन व गायत्री मंत्र के साथ सभी उपस्थित सदस्यों ने पूजन कर पुण्य वातावरण निर्मित किया। गणेश वंदना और भजन प्रस्तुत कर क्रमशः अमृता श्रीवास्तव और अनुराग त्यागी ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल भटनागर ने संस्कार भारती की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था 1981 में लखनऊ में स्थापित हुई थी। उन्होंने कहा कि “कीसा कला विमुक्ते” के भाव के अनुरूप संस्था बुराइयों से मुक्ति दिलाने वाली कलाओं को बढ़ावा देती है। भारतभर में 1200 से अधिक इकाइयों के माध्यम से यह राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और संस्कृति संवर्धन में कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि संगीत, नाटक, चित्रकला, नृत्य, काव्य, रंगोली आदि विधाओं में कार्यक्रम आयोजित कर संस्कृतिक प्रदूषण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वार्षिक छह उत्सव-नव संवत्सर, गुरु पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली, भारत माता पूजन एवं भरत मुनि दिवस विशेष रूप से मनाए जाते हैं।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर, तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले अभिषेक शर्मा का स्वागत भाजपा नंदग्राम मंडल उपाध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्ति पर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित विशिष्ट अतिथियों व सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया।

एनसी पर्शन के शांति पाठ से वातावरण को पुनः सात्विक बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में अजीत श्रीवास्तव, गौरव कुमार, अनुज कुमार, गोपाल सिंह, यतीश चंद्र कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने संस्कार भारती के कार्यों की सराहना की और इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी ने संस्कार भारती से जुड़ने पर गौरव की अनुभूति जताई। कार्यक्रम के सफल संचालन में निशांत कौशिक, विनय वार्ष्णेय, अमृता श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, प्राची मिश्रा, लक्ष्मी, प्रमोद, मोहन एवं राजपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को किसी सदस्य के घर या मंदिर में हवन आयोजन किया जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button