Homeनई दिल्लीराष्ट्रीयसामाजिक

46 सेकंड 40 देशों के नाम: वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित चार वर्षीय क्रिसिव राय ने रचा इतिहास

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती- इस कथन को साकार कर दिखाया है मात्र चार वर्ष के क्रिसिव राय ने, जिन्होंने अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति और असाधारण ज्ञान क्षमता के बल पर वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।
क्रिसिव राय ने 46 सेकंड में 40 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों को सटीक रूप से पहचान कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इतनी अल्प आयु में इतनी तीव्र पहचान क्षमता और एकाग्रता न केवल दुर्लभ है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्रिसिव की माता ऋतु राय एवं पिता परीक्षित अंकुर ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया। माता-पिता ने बताया कि क्रिसिव प्रारंभ से ही जिज्ञासु स्वभाव का रहा है तथा नई-नई जानकारियाँ सीखने में उसकी विशेष रुचि रही है। परिवार के निरंतर सहयोग, नियमित अभ्यास और सकारात्मक वातावरण ने उसकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वर्ल्डवाइड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा क्रिसिव राय की असाधारण प्रतिभा को औपचारिक रूप से मान्यता देते हुए उन्हें रिकॉर्ड होल्डर घोषित किया गया। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है। परिवार के अनुसार, आने वाले समय में क्रिसिव को अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है, ताकि वह भविष्य में भी देश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन कर सके।

क्रिसिव राय की यह सफलता यह स्पष्ट संदेश देती है कि यदि बच्चों को सही दिशा, प्रोत्साहन और उचित अवसर प्रदान किए जाएँ, तो वे बहुत कम उम्र में भी असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button