Homeगाजियाबादराजनीतिशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में संविधान दिवस पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच संवैधानिक जागरूकता को बढ़ाना तथा भारतीय संविधान के मूल मूल्यों के प्रति सम्मान एवं समझ को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ की गई।इस अवसर पर कॉलेज की चेयरपर्सन, श्रीमती माया गोयल जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी ग्रंथ नहीं, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। इसके पश्चात् कॉलेज के समाजसेवी शिक्षाविद अध्यक्ष सीए० (डॉ.) अनुज गोयल जी, डायरेक्टर डॉ. पूनम गोयल जी एवं फाउंडर ट्रस्टी एडवोकेट अमन गोयल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा है, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे महान आदर्श निहित हैं। कॉलेज के विधि सलाहकार डॉ. जुगेश असपाल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा दृ“संविधान ही वह मजबूत आधार है जो भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एकता के सूत्र में बांधता है।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि वे भविष्य के अधिवक्ता, न्यायाधीश और संविधान के रक्षक हैं। अतः उनका यह कर्तव्य है कि वे कानून के साथ-साथ संविधान की मूल भावना को भी समझें और उसका पालन करें। कार्यक्रम में डॉ. विनीत सिंघल जी, श्री दर्शन वीर शर्मा जी, डॉ. पंकज जी, डॉ. मधु रानी, श्री प्रदीप तोमर जी सहित कॉलेज के अन्य सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, अनुकरणीय एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button