Homeप्रशासनशिक्षासामाजिक

डिजिटल सुरक्षा का संकल्प: ए.बी.ई.एस. कॉलेज में साइबर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद, 25 फरवरी। ए.बी.ई.एस. कॉलेज में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, संकाय और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज के इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी और प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा आयोजित इस सत्र में डिजिटल दुनिया में चढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, एसीपी, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद और श्री संतोष तिवारी, एसएचओ, साइबर क्राइम, गाजियाबाद ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार साझा किए।

श्रीमती श्वेता कुमारी यादव ने ऑनलाइन दुनिया की बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आज की डिजिटल लाइफस्टाइल हमें सुविधाएं तो देती है. लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। फर्जी पहचान, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन ठगी जैसे मागलों में लगातार वृद्धि हो रही है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमें सतर्क रहना होगा और सही साइबर आदतें अपनानी होगी।”

इसी क्रम में संतोष तिवारी ने कहा, “साइबर क्राइम सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अब हर घर तक पहुंच चुका है। फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान की चोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए हमें न केवल तकनीकी समझ विकसित करनी होगी, बल्कि संदिग्ध लिंक, अज्ञात कॉल्स और अनवेरिफाइड वेबसाइट्स से बचना भी जरूरी है।” उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध से निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों और रिपोर्टिंग प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर ए.बी.ई.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी. के. शर्मा ने मुख्य वक्ताओं का सम्मान किया और इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता बढाने के लिए उनकी सराहना की।

इस सत्र में छात्रों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल जागरुकता को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना था कि सभी सुरक्षित और सतर्क ऑनलाइन व्यवहार अपनाएं।

ए.बी.ई.एस.कॉलेज इस तरह के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बना रहा है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख, चीफ प्रॉक्टर प्रो. (डॉ.) आर.आर. पांडा, आ.ई.सी.सी. की प्रेसीडिंग ऑफिसर डॉ. भानुमति पांडा, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) तरुण अरोडा सहित कई अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button