
भारत को प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे
शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद के आचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जिनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।
अंक विज्ञान के अनुसार उनका मूलांक आठ है। भाग्यांक आठ के स्वामी शनि होते हैं। जिनका जीवन में इस प्रकार विवरण होता है
कर्म,प्रधान, न्याय प्रियता अनुशासन,
संघर्ष के बाद उन्नति ।
मूलांक 8 वालों स्वभाव
गंभीर,अंतर्मुखी,धैर्यवान,परिश्रमी, आत्मनिर्भर,कम बोलने वाले,सत्य और न्यायप्रियता का होता है।
ऐसे अंक से प्रभावित व्यक्ति की जीवन की विशेषता इस प्रकार होती है: जीवन में संघर्ष प्रारंभ से रहता है।
,सफलता देर से पर स्थायी होती है।
अनुभव से परिपक्वता बढ़ती है।
अकेले आगे बढ़ने की प्रवृत्ति होती है।
मूलांक 8 व्यक्ति स्वनिर्मित होते हैं।
उपरोक्त मूलांक आठ के गुण अपने देश के प्रधानमंत्री मोदी में पूर्णतया परिलक्षित हो रहे हैंं।
आठ का अंक इनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सन 2014 में 26 मई को इन्होंने प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। जो अब तक प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं।
सन् 2026 में मुख्य अंक 26 का मूलांक 8 होता है।
अर्थात आठ का अंक उनके जीवन से बहुत ही घनिष्ठता से जुड़ा हुआ है।
सन 2026 में वर्ष का मूलांक भी 8 है।
मूलांक के गणना के अनुसार मोदी जी इस वर्ष पूरी ताकत के साथ राजनीति में कठोर निर्णय लेंगे।
राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय नेता की छवि में भी उभरेंगे।
शनि का यह अंक निष्पक्ष न्याय कर्ता, अनुशासन पसंद अंक है। मोदी जी में यही गुण उनको विश्व का लोकप्रिय नेता बना रहे हैं।देश को विकास की नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प और दृढ़ निश्चय इनकी विशेषता बनेगा। जब पूरा विश्व युद्ध के दौर में खड़ा होगा। मोदी जी भारतवर्ष का ही नहीं वरन् संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेंगे और अमेरिका के पतन का कारण बनेंगे।
जैसा कि मैंने 2014 की भविष्यवाणी में लिखा था कि मोदी जी की कुंडली में चक्रवर्ती सम्राट बनने के योग हैं और अब वह दिखने आरंभ हो जाएंगे। मोदी जी की लोकप्रियता, कठिन परिश्रम ,देश के प्रति समर्पण भाव उनके व्यक्तित्व को अलग ही विशिष्ट बनाता है ।
मोदी जी वर्ष 2026- 27 में अपने विदेश नीतियों के बल पर अमेरिका के पतन का कारण भी बन सकते हैं।
2026 का भाग्यांक एक होता है।
और एक सूर्य का अंक है ।, सूर्य अर्थात संपूर्ण ऊर्जा का वाहक।
मोदी विश्व पटल पर सूर्य की भांति चमकेंगे और शनि की भांति न्याय प्रियता, आत्मनिर्भरता दृढढ़ संकल्प से परिपूर्ण रहेंगे।
सन 2026 में उनके प्रति विदेशी को कुचक्र ,विपक्षी षड्यंत्र भी भारी मात्रा में चलते रहेंगे । उन्हें व्यक्तिगत रूप से षड्यंत्रों से भी सावधान रहने की सलाह जाती है।
मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूएगा ।सनातन धर्म का झंडा बुलंद होगा ।
घुसपैठियों, बांग्लादेशियों ,अराजक तत्वों को चुन चुन करके बाहर किया जाएगा। अर्थात 2026 में मोदी एक विश्व की ताकत बनकर उभरेंगे।अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को मात देकर भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे।
पंडित शिवकुमार शर्मा , ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु कंसलटेंट गाजियाबाद



