नव वर्ष 2026 पर ‘माता राजेश्वरी आश्रम’ में पावन जन्मोत्सव एवं विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया

गाजियाबाद,(पवन शर्मा-आनन्द धारा)। नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर परम पूज्य माता श्री आराध्या जी एवं श्री श्रीयांश जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 04 जनवरी 2026 (रविवार) को माता राजेश्वरी आश्रम, पटेल नगर सेक्टर-2, गाजियाबाद में एक भव्य विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।

यह पावन कार्यक्रम पूज्य महात्मा संयुक्ता बाई जी के सान्निध्य एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। सत्संग में मुख्य वक्ताओं के रूप में पूज्य महात्मा श्री ज्ञान शब्दानंद जी एवं पूज्य महात्मा श्री विनयकानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आश्रम प्रभारी महात्मा संयुक्ता बाई जी के साथ सहयोगी महात्मा पूज्य भूमिका बाई जी ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चले सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रवचनों के माध्यम से सत्संग में मानव धर्म, सदाचार, सेवा एवं आध्यात्मिक शांति का संदेश दिया गया। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं शांति से परिपूर्ण रहा।

सत्संग के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की सुंदर व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी भक्तों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन मानव सेवा दल, शाखा विभाग से वरिष्ठ कार्येकर्ता एवं यूथ विंग से युवा कार्येकताओं द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।



