
गाजियाबाद। रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा दीनदयाल पूरी, नंदग्राम की सेवा बस्ती में स्थित सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर में शिक्षार्थियों को होम्योपैथिक रोग प्रतिरोध दवा पिलाकर के उदारता का परिचय दिया गया।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मानसी अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित होकर पहले चरण में 100 बच्चों को दवाई पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। रेड क्रॉस की ओर से मनोज अग्रवाल, एम. सी. गौड़ और सभापति सुभाष गुप्ता ने सामूहिक रूप से डॉ. मानसी अग्रवाल के समर्पण व सेवा भाव के लिए एक अंग वस्त्र ओढ़ाकर और राम जी का प्रतीक चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया।
रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद जनपद में आरोग्य सेवा प्रारंभ करने पर रेड क्रॉस की सदस्य और विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा भसीन ने प्रसंशा करते हुए चिकित्सक टोली का आभार जताया।
इस अवसर पर डॉ. मानसी अग्रवाल, मुख्य अतिथि, मनोज अग्रवाल, प्रवक्ता, रेड क्रॉस, एम. सी. गौड़, आजीवन सदस्य, रेड क्रॉस, सभापति सुभाष गुप्ता रेड क्रॉस गाजियाबाद एवं सीमा भसीन, प्रधानाचार्या, सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर उपस्थित रहे।




