
बहराइच,(आनन्द सागर)। आध्यात्मिक गुरु सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री श्रेयांश जी महाराज जी के जन्मोत्सव एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सहायता सामग्री वितरित करने का अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को मानव धर्म मंदिर बहराइच में भीषण ठंड से राहत प्रदान करने हेतु 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम मानव उत्थान सेवा समिति, मानव धर्म मंदिर बहराइच की प्रभारी महात्मा संध्या बाई जी एवं प्रेमधारा बाई जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कंबल वितरण में मुख्य सहयोगी श्रीमती मिथलेश साहू, जिला सचिव हुकुमचंद अवस्थी, जिला टोली नायक मुन्ना लाल कश्यप, जिला लेखाकार विजय शंकर शुक्ला, यूथ विंग से सचिन निषाद, प्रशांत कुमार तथा बाल गोविंद शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पूजनीय बाई जी द्वारा सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और मानवता की भावना को बल मिला।



