
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 14 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आध्यात्मिक गुरु एवं सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा एवं पूज्य महात्मा श्री ज्ञानशब्दानंद जी एवं पूजनीय संयुक्ता बाईजी के दिशा-निर्देशन में विशेष कंबल वितरण अभियान चलाया गया।
यह सेवा अभियान गाजियाबाद के साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, दुहाई संजय नगर, मुरादनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। इसी कड़ी में गाजियाबाद शाखा में 100 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किये गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को ठंड से सुरक्षित रखना रहा।

इस मानवीय सेवा कार्य में समिति के पदाधिकारियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम प्रधान मदन गोपाल, पूर्व प्रधान के. पी. सिंह, मानव सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम कुमार, विजय शर्मा, रामदास जी, शिवेश शर्मा, पवन गोविल, रविंद्र पाल एवं आश्रमवासी कमल जी ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। सेवा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन व समर्पण भाव से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।

स्थानीय नागरिकों ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। समिति ने आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



