Homeप्रशासन

रेहुआ मंसूर में रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, पिंजरे में कैद हुआ बाघ

बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़)। जनपद बहराइच की तहसील महसी अंतर्गत ग्राम सभा रेहुआ मंसूर में बीते पाँच दिनों से वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार सफल हो गया। लंबे प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने बाघ को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया।

बताया गया कि बाघ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। बाघ लगातार वन विभाग की टीम को चकमा देकर बच निकलता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के साथ दो थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात रही और पूरे अभियान में सहयोग करती रही।

काफी प्रयासों के बाद जैसे ही बाघ पिंजरे में कैद हुआ, क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की। बाघ के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button