Homeगाजियाबादसामाजिक

सैनिक परिवार की नववर्षीय बैठक, पूर्व सैनिक कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

गाज़ियाबाद। सैनिक परिवार गाज़ियाबाद की नववर्ष की प्रथम मासिक बैठक जिला सैनिक बोर्ड के सैनिक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूर्व सैनिक कल्याण से जुड़ी सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से निम्न मुद्दे उठाए गए:

  • डॉटर मैरिज ग्रांट की राशि बढ़ाकर ₹1 लाख किए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया।
  • पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए वजीफा योजना पर विचार-विमर्श हुआ।
  • पूर्व सैनिकों के अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
  • जिला सैनिक बोर्ड परिसर से जनसुविधा केंद्र, ईवीएम कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय को हटाने की मांग भी प्रमुख रही।

संस्था की ओर से महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जिला सैनिक अधिकारी कैप्टेन आर. पी. सिंह ने 20 जनवरी को डीएम सभागार में होने वाली सैनिक बंधु समिति की बैठक की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में जिला सैनिक कार्यालय में कराए गए विकास कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया।

संस्था उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी. सी. बंसल ने संस्था की लाइफ मेम्बरशिप ग्रहण करने वाले पाँचों नए सदस्यों को रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button