गाजियाबाद की डॉ.रचना वार्ष्णेय को मिला ‘नृत्य शिरोमणि सम्मान

गाजियाबाद, 19 जनवरी। गाजियाबाद की सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं स्वर्ण पदक विजेता (गायन एवं नृत्य)डॉ. रचना वार्ष्णेय जी को “नृत्य शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एकलव्यम फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा आयोजित नवम समागम (वार्षिकोत्सव) के अवसर पर 18 जनवरी 2026 को सूर्य समाचार ऑडिटोरियम, सेक्टर-16, फिल्म सिटी, नोएडा में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. मधु मोहिनी उपाध्याय जी ने की। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी, राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी चौहान जी, तथा साहित्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल यादव जी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने रचना वार्ष्णेय जी को सम्मानित किया।
विशेष अतिथि के रूप में “गीत ऋषि, महाकवि” आदरणीय डॉ. कुंवर बेचैन जी के सुपुत्र प्रतीक सक्सेना जी (साहित्यकार एवं प्रतिनिधि – डॉ. कुंवर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया) भी उपस्थित रहे।

डॉ.रचना वार्ष्णेय जी ने अपनी संगीत शिक्षा गांधर्व संगीत महाविद्यालय (पंजी.), गाजियाबाद की संस्थापिका “संगीत ऋषि” स्व. डॉ. विमला गुप्ता जी के सानिध्य में विधिवत “संगीत विशारद” के रूप में प्राप्त की। वर्तमान में वे गाजियाबाद के प्रतिष्ठित श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में संगीत विभाग की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
एकलव्यम फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान रचना वार्ष्णेय जी की कला साधना एवं संगीत क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान का गौरवपूर्ण प्रतीक है।



