
हापुड़,(आनन्द धारा न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए हादसे में शहीद हुए सेना के जवान रिंकल बालियान (निवासी– भटैल, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़) के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किए गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शहीद जवान की शहादत पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।



