
गाजियाबाद, 25 जनवरी। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, मरियम नगर नंदग्राम गाजियाबाद में आज 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक/बालिका उत्तर प्रदेश टीम के चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे मुख्य अतिथि ललित जायसवाल (चीफ वार्डन सिविल डिफेंस गाजियाबाद, समाजसेवी) द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी निरपाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) तथा आमंत्रित अतिथि विजय कुमार कौशिक (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे।
इस चयन/ट्रायल में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से लगभग 375 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार और विनय जायसवाल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर टीम का चयन किया।
उत्तर प्रदेश की चयनित सब जूनियर बालक/बालिका टीमें 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस आयोजन की जिम्मेदारी खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद को सौंपी थी। ट्रायल के इंचार्ज एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार और भूपेंद्र सिंह रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या लिना कैठरथ ने संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित की।
चयन/ट्रायल में सहयोग देने वालों में ज्योति शर्मा, रंजीता वर्मा, अजीत सिंह, हिमांशु त्यागी, पवन सिंह, रिंकू, निशांत शर्मा, प्रेमपाल, धनपाल, ललित भूषण, नीरज पाल, शुभम शर्मा, मोहित, रोहित पाल, अभिषेक ठाकुर, सचिन कुमार, अमित चौहान, रिंकू गौतम, शुभम कामत, मनीष, मुशीर खान, हेमंत शर्मा सहित अनेक खेलप्रेमी शामिल रहे।
आयोजन में डॉ. ऋचा सूद (अध्यक्ष), डॉ. अरुण त्यागी, सुनील वशिष्ठ, जुगेश वर्मा, नरेश कुमार, अशोक नागर, कपिल शर्मा (व्यायाम शिक्षक, सेंट मैरी स्कूल) आदि ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।



