
गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 26 जनवरी, (सोमवार) को प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-23, संजय नगर, गाज़ियाबाद में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जे.पी. व्यागी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बशी त्यागी, उप-प्रबंधक श्री एकान्त भारद्वाज, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती वर्षा त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की उन्नति एवं देश की प्रगति पर अपने विचार साझा किए तथा बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की कार्यकारिणी सदस्यों श्रीमती असना मुमताज़, संगीता तिवारी, कोमल शर्मा, सीमा व्यागी, नीलम अवस्थी, पार्वती, गुलशन, पल्लवी शर्मा, प्रेरणा एवं गरिमा सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर उत्साह एवं प्रसन्नता साफ दिखाई दी।



