
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बालाजी युवा समिति एवं लाइफ लाइन ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में पाँचवाँ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट जनों में गांव रईसपुर, वार्ड नंबर-53 के पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, उत्तर प्रदेश पुलिस के कबड्डी कोच अर्जुन चौधरी, चौधरी वीर महेंद्र, ओमवीर सिंह नेताजी, रविंद्र पंडित, के.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बालाजी युवा समिति की ओर से चौधरी चमन सिंह, नरेंद्र कुमार शर्मा (पीकू पंडित), मुकेश चौधरी, बॉबी चौधरी, भूपेंद्र, सतीश (लाला), सत्येंद्र चौधरी, नीरज चौधरी, सचिन चौधरी, नीटू चौधरी, अरुण, दीपक, अमरजीत चौधरी, रोबिन चौधरी, अमित चौधरी, गजेंद्र कौशिक, मोहित कौशिक, रजत, देवदत्त शर्मा सहित रईसपुर ग्राम एवं सेक्टर-23 संजय नगर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बालाजी युवा समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समय से उपस्थिति देने हेतु सभी सदस्यों व रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।



