30 जनवरी को होंगे शुक्र उदय,आरंभ हो जाएंगे शुभ कार्य

शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद के आचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी दिन शुक्रवार को रात्रि 9: 21 बजे शुक्र उदय हो जाएंगे। इसे जन सामान्य की भाषा में तारा उदय होना कहते हैं।
14 दिसंबर 2025 से सूर्य के साथ अस्त हो गए थे। यद्यपि उस समय धनु संक्रांति में सूर्य होने से मलमास भी आरंभ हो गया था।
14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ उत्तरायण आरंभ हुआ। लेकिन शुक्र उदय उससे 15 दिन बाद 30 जनवरी को होंगे। शुक्र उदय होने से 45 दिन से चल रहा वैवाहिक और गृहनिर्माण संबंधी कार्यों का अवरोध समाप्त हो जाएगा।
विवाह मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे।
फरवरी और मार्च सन् 2026 में कुल 14 विवाह मुहूर्त है।
जो इस प्रकार हैं।
फरवरी के शुभ विवाह मुहूर्त -3 ,4 , 5, 10 ,13, 15 ,19,20 ,21 फरवरी।
मार्च के शुभ विवाह मुहूर्त-
6 ,9 ,10, 11, 12 मार्च.
ये पांच विवाहमुहूर्त होली के बाद के विवाह मुहूर्त है।
कुंभ की संक्रांति 14 मार्च तक रहेगी।
इसलिए होली के बाद भी विवाह मुहूर्त बहुत शुभ रहेंगे।
24 फरवरी से होलाष्टक लग जाएगा इसमें फिर से सभी शुभ कार्य बंद हो जाएंगे।
14 मार्च के बाद मीन राशि में सूर्य आने पर फिर से मलमास आरंभ हो जाएगा।उस एक महीने में भी विवाह आदि के शुभ मुहूर्त नहीं होंगे।
पं. शिवकुमार शर्मा, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु कन्सलटैंट गाजियाबाद



