Homeप्रदर्शनसामाजिक

सर्वण समाज का निर्णय: 12 फरवरी को नवयुग मार्केट से घंटाघर तक काला कफन बांधकर निकालेंगे रैली

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। स्थानीय होटल सवर्ण महासभा के तत्वाधान में महापंचायत का आयोजन किया गया महापंचायत की अध्यक्षता सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सेवाराम त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, वी के अग्रवाल, विवेक कुमार तोमर, विनय कक्कड़, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सतीश भारद्वाज ने की महापंचायत का संचालन सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया महापंचायत में सवर्ण महासभा के संयोजकों ने संयुक्त बयान में कहा कि सवर्ण समाज आज जिस मुकाम पर है, वह समाज के लोगों की मेहनत, ईमानदारी व लगन का ही परिणाम है। सवर्ण समाज ने निज हित को नहीं बल्कि सर्व समाज के हित को अपना ध्येय व लक्ष्य बनाया। समाज के सभी वर्गो को आगे बढाकर समाज व देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य सवर्ण समाज ने किया। आज भारत की पूरे विश्व में अलग पहचान है और यह पहचान समाज के लोगों के खून-पसीने की नींव पर ही टिकी है। सवर्ण समाज ने हमेशा हाथ बढाकर कमजोंरों का साथ देने व उन्हें उपर उठाने का कार्य किया है। अपने से भी पहले समाज सभी वर्गो के लोगों व देश हित की बात सोचता है। विद्यालय बनवाकर जहां समाज ने ज्ञान का उजाला चारों तरफ फैलाया, वहीं चिकित्सालयों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को आरोग्यता प्रदान कर स्वस्थ समाज व देश का निर्माध किया। आश्रम, धर्मशाला आदि बनवाकर समाज सेवा की मिसाल कायम की। इस सबके बावजूद आज सवर्ण समाज को पीछे धकेलने की साजिश की जा रही है। यूजीसी इस साजिश का जीता-जागता उदहारण है। यूजीसी के नए प्रावधान इस बात का संकेत है कि सवर्ण समाज के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का षडयंत्र रचा जा रहा है। जब बच्चों को हमेशा इस बात का डर लगा रहेगा कि पता नहीं कब कोई छात्र-छात्रा या शिशक उनके खिलाफ कोई झूठा व गलत आरोप लगा दे, जिससे उन्हें ना सिर्फ जेल जाना पड सकता है वरना उनका भविष्य ही खराब हो सकता है तो उनका पढाई में मन कैसा लगेगा। सवर्ण समाज के बच्चे झूठे आरोप में जेल जाएंगे और उन पर झूठा आरोप लगाने वाले मजे कैरेंगे, ऐसा घिनौना षडयंत्र समाज के खिलाफ यूजीसी के रूप में रचा जा रहा है, मगर समाज इस षडयंत्र को कामयाब नहीं होने देगा। सवर्ण महासभा के तत्वाधान में एकजुट होकर इसका विरोध किया जाएगा और सरकार को यह काला कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। यदि केंद्र सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो सरकार जान लें कि उसकी वापसी हो जाएगी। सरकार को यह जान लेना चाहिए कि यदि उसने यूजीसी को वापस नहीं लिया तो सवर्ण समाज उसकी वापसी करा देगा। सवर्ण समाज अपने बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देगा और सरकार को यूजीसी वापस लेने के लिए मजबूर कर देगा। संगठन का विस्तार करते हुए कोष संयोजक रमेश मंगल, सहसंयोजक, प्रेमचंद त्यागी महानगर संयोजक पंडित अशोक भारतीय सहसंयोजक मास्टर स्वरूपचंद शर्मा सहसंयोजक सतीश चोपड़ा सह संयोजक नरेंद्र गुप्ता नंदी सहसंयोजक संजय चौहान नई जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर अवधेश सिंह, प.अशोक भारतीय, संजय चौहान, पियूष सेगर, डा.दीपक राणा, डा.गौरव सैनी (गोपाल), रमेश मंगल, जे.के शर्मा, विक्रम दत कुमार, देवाशीष ओझा, विवेक कुमार, संदीप सिंहल, गौरव शर्मा, नितिन रावल, दिवेश शर्मा, प्रदीप कुमार, देबूदेश सिंह, बी.एन अग्रवाल, अरुप त्यागी, अजय त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, पुनीत त्यागी, सतीश चोपड़ा, शिव कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, संजीव कौशिक, कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, डा.नानक सिंह तोमर, राजन शर्मा, हरी शंकर शर्मा, श्री कृष्णा शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, डा.संजय कुमार, डा.एस.के मिश्रा, डा. दिलीप कुमार, प्रेमचंद त्यागी, धन प्रकाश त्यागी, अनिल कुमार, पवन कुमार, डा.नरेंद्र मेहता, राजेश गुप्ता, नीरज शर्मा, अंकुर गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, सरूप चंद शर्मा, राकेश अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, आर के गोयल, प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल,अनिल त्यागी, सोमिंन्द्र त्यागी, राजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, आर.एस शर्मा, महेश त्यागी, अजय त्यागी, बाबा नितिन त्यागी व दुष्यंत गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button