
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक रोहित गोस्वामी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर किया।
खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रमुख आकर्षण रहीं। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए लेमन स्पून रेस और बनी रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता सक्सेना ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। कार्यक्रम में प्रभारी आशा सिंह, स्कूल प्रबंधक पंकज गुप्ता, समन्वयक सोनिका बिष्ट, खेल प्रभारी रजत मलिक, कन्नू एवं विशाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।



