Homeगाजियाबादराष्ट्रीयसामाजिक

सैनिक परिवार की मासिक बैठक में 22 मार्च की सैनिक रैली पर हुआ मंथन

गाजियाबाद (कुलदीप)। सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल की अध्यक्षता, महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष महिपाल सिंह के संचालन में जिला सैनिक बोर्ड के सैनिक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान आगामी 22 मार्च को प्रस्तावित सैनिक परिवार मिलन समारोह/सैनिक रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए अतुल गर्ग को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन आर.पी. सिंह ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा जनपद में आयोजित होने वाली सैनिक रैली के लिए सभी सैनिक परिवारों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

बैठक जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक परिवार गाजियाबाद के मध्य सकारात्मक वातावरण एवं बेहतर समन्वय के साथ संपन्न हुई। सैनिक परिवार गाजियाबाद की डिजिटल डायरेक्टरी तैयार करने हेतु संस्था की ओर से श्री सुरेंद्र सिंह ठाकरे एवं श्री धीरेंद्र सिंह को मोमेंटो देकर दायित्व सौंपा गया। साथ ही वयोवृद्ध पूर्व सैनिक गजब सिंह का समूह चित्र के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आचार्य निरंजन सिंह ने सभा का विधिवत समापन किया। आयोजन में शुभ अवध यादव, अमर सिंह, प्रवीण कुमार, अशोक चौधरी, बी.पी. गुप्ता, एम.पी. सिंह, एस.पी. सिंह एवं राजवीर प्रधान का विशेष सहयोग रहा।
अंत में अध्यक्ष ने सभी पूर्व सैनिकों, पदाधिकारियों एवं जिला सैनिक अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button