Homeस्वास्थ्य

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में मौत, पुलिस जांच में उठे कई सवाल

रांची/मनाली,(आनन्द धारा न्यूज़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में हाई एल्टीट्यूड (ऊंचाई वाले क्षेत्र) में जाने से तबीयत बिगड़ने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीर सोरेन चार दिन पहले अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली और बाद में उनकी मौत हो गई। शुरुआती अटकलों में ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी को कारण बताया गया, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक ऐसे स्पष्ट चिकित्सकीय प्रमाण नहीं मिले हैं जो केवल हाई एल्टीट्यूड को जिम्मेदार ठहराएं।

स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोस्तों और होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

परिवार की ओर से भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button