Homeनई दिल्लीयात्राराजनीति

दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर को बसों में मुफ्त सफर, 2 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। दिल्ली सरकार 2 मार्च को महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बड़ी सौगात देने जा रही है। इस दिन द्रौपदी मुर्मू ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च करेंगी।

इस विशेष कार्ड के जरिए राजधानी की महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुलभ और समावेशी बनाना है।

‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ स्मार्ट कार्ड तकनीक पर आधारित होगा, जिससे यात्रियों को टिकट लेने की झंझट से राहत मिलेगी। पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार के अनुसार, यह योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उन्हें शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button