
गाजियाबाद, 27 फरवरी। Souls of Humanity की “फॉर ए बेटर सोसायटी” यात्रा के गाजियाबाद पहुंचने पर Varadan Social Welfare Society के संयुक्त सौजन्य से पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, कविनगर में शिक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके शैक्षिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके। वक्ताओं ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में वरदान सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर नवनीत पाल, विकास गोयल, सोल्स ऑफ ह्यूमैनिटी से अजय एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार जी सहित अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
विद्यालय प्रशासन ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और शैक्षिक स्तर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




