28 फरवरी को आकाश में दिखाई देंगे छ: ग्रहकुंभ राशि में बनेगा पंचग्रही योग, अगले कुछ माह घटेंगी अप्रत्याशित घटनाएं

शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र गाजियाबाद
पंडित शिवकुमार शर्मा के अनुसार 27 व 28 फरवरी की शाम से आकाश में छह ग्रह रात्रि में आंखों से प्रत्यक्ष रूप सेदेखे जा सकेंगे।
शाम के समय चित्र के अनुसार सभी ग्रह दिखाई देंगे और प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व इसके उल्टे क्रम में ग्रह दिखाई देंगे।

28 तारीख को प्रातः काल पूर्वी क्षितिज पर 5:00 बजे मकर लग्न होगा। उसके आगे कुंभ लग्न कुंभ राशि में सूर्य ,मंगल ,राहु ,शुक्र ,बुध का पंचग्रही योग बनेगा। इन पांचो ग्रहों में सूर्य और राहु को छोड़कर मंगल ,शुक्र और बुध आसपास ही प्रत्यक्ष दिखाई देंगे जो पूर्व क्षितिज की ओर होंगे ।

दिए हुए चित्र में यही ग्रह स्थिति आकाश में रहेगी। चित्र में ऊपर की ओर पूर्व दिशा में है और नीचे की ओर पश्चिम दिशा दिखाई गई है। यह ग्रह स्थिति लगभग एक सप्ताह रहेगी।
मंगल 4 डिग्री का और सूर्य बुध दोनों 28 डिग्री के एकदम पास पास रहेंगे।
मीन राशि में शनि का गोचर चल रहा है। शनि मीन राशि के सा डिग्री पर दृश्यमान रहेंगे।
मेष और वृषभ लग्न में कोई ग्रह नहीं है।पश्चिम क्षितिज पर मिथुन राशि में बृहस्पति दृश्यमान रहेंगे,जो 21 डिग्री के होंगे । उन्हीं के पास चंद्रमा कर्क राशि के होंगे जो मात्र एक डिग्री के हैं।
चंद्रमा ,बृहस्पति पश्चिम की ओर साथ-साथ दिखाई देंगे।
मंगल बुध शुक्र शनि गुरु चंद्रमा 28 तारीख को प्रातः काल 5:00 बजे नंगी आंखों से बिना दूरबीन लगाये प्रत्यक्ष देख सकते हैं।
27 फरवरी से 5 मार्च तक आकाश में कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है। सभी ग्रह राहु केतु के एक और आ गए हैं।
कुंभ राशि में पंचग्रही योग विश्व में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घटाएगा । सूर्य , मंगल और राहु कुंभ राशि , शनि की राशि पर रहेंगे। तीनों ही ग्रह अग्नि ग्रह है। विश्व में अराजकता, युद्ध की स्थिति निर्माण होगी। मिसाइल ,बम आदि की घटनाएं घट सकती है। अग्निकांड , वाहन दुर्घटनाएं बहुतायत में होंगे।
बुध, राहु, सूर्य ,मंगल का योग विमान दुर्घटना का भी संकेत कर रहा है।
कुछ देशों में छत्र भंग होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली देशों की महत्वाकांक्षा से किसी छोटे देश का तख्तापलट अथवा आंदोलन को उग्र किया जा सकता है।
इन ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए हवन ,यज्ञ,हनुमान चालीसा का पाठ, इष्ट की पूजा निरंतर करते रहें।
पंडित शिवकुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु कंसलटैंट



