Homeसामाजिक

प्लान इंडिया संस्था के वन स्टॉप सेंटर को किया गया सम्मानित

नोएडा। स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश की प्रमुख सामाजिक संस्था प्लान इंडिया के नोएडा टीम को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान संयुक्त चिकित्सालय, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर (OSC), प्लान इंडिया संस्था की टीम को ART लिंकेज एवं ART अधेरेंस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ सतीश चंद्र पांडे (मुख्य चिकित्साधिकारी, गौतम बुद्ध नगर), डॉ आर.पी सिंह (DTO) एवं डॉ सुनील कपूर (ART Incharge) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वन स्टॉप सेंटर, जो कि प्लान इंडिया के अंतर्गत संचालित है के द्वारा HIV संक्रमित लाभार्थियों को समय पर ART से जोड़ने (Linkage) तथा नियमित दवा सेवन सुनिश्चित करने (Adherence) में सराहनीय योगदान दिया गया। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की कॉउंसलर प्रतिभा त्रिपाठी व सेंटर इंचार्ज नीलम राठौर विशेष रूप से उपस्थित रही।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीम की प्रतिबद्धता, समर्पण एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार का समन्वित प्रयास जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाता है।
यह सम्मान वन स्टॉप सेंटर एवं प्लान इंडिया संस्था के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button