Homeगाजियाबादप्रशासन

विकास एवं जनहित कार्यों में शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (विकास से सम्बंधित) की मासिक प्रगति रिपोर्ट विकास विभाग से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय ने खराब रैंक (बी,सी व डी) लाने वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगा व दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, सौर ऊर्जा, किसानों से सम्बंधित योजना, पशुपालन, छात्रवृति, आरटीई, पर्यटन सहित ग्राम्य विकास को मुख्यत देखते हुए सरकार द्वारा संचालित सभी विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और बेहतर सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होने आईजीआरएस पर असंतोष फीडबैक के बारे में विस्तार से चर्चा की और फीडबैक को सही करने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने आरटीई के तहत लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने हेतु बेहतर प्लानिंग के तहत कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि विकास और जनहित की प्रत्येक योजनाओं को शतप्रतिशत धरा पर उतारा जाएं। प्रत्येक पात्र जन को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। बैठक में सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button