Homeनई दिल्लीव्यापार

गैस संकट के बीच IGL का बड़ा ऐलान, PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से बढ़ती परेशानी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने या पुराने कनेक्शन को दोबारा चालू कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक योजना शुरू की है।

आईजीएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जो भी उपभोक्ता नया पीएनजी कनेक्शन लेंगे या बंद पड़े कनेक्शन को सक्रिय कराएंगे, उन्हें पहले गैस बिल में 500 रुपये की छूट दी जाएगी। यह सुविधा घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है।

कंपनी का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन पीएनजी की ओर प्रोत्साहित करना और एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ती निर्भरता को कम करना है। हाल के दिनों में एलपीजी की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह कदम राहत देने वाला माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह पहल केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू की गई है, ताकि शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड गैस का उपयोग बढ़ाया जा सके और लोगों को रसोई गैस की कमी से राहत मिल सके।

आईजीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर पीएनजी कनेक्शन लें और सुरक्षित, सस्ता व पर्यावरण अनुकूल ईंधन का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button