Homeशिक्षासामाजिक

BHU परिसर में डॉ. संतोष उपाध्याय को “राष्ट्र सेवा सम्मान” से किया गया सम्मानित

बनारस,(आनन्द धारा)। हिंदू यूनिवर्सिटी, वराणसी के परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सार्थक एक नई सोच के चेयरमैन डॉ संतोष उपाध्याय को “राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोविंद गुप्ता, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अजित चतुर्वेदी, कुलपति बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन काशियना फाउंडेशन और डिवी वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और युवाओं ने भाग लिया।

अपने संबोधन में डॉ. संतोष उपाध्याय ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और नशा मुक्त एवं शिक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने डॉ. संतोष उपाध्याय के सामाजिक कार्यों और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button