
गाजियाबाद,(आनन्द धारा),17- मार्च को संकेत एवं दूरसंचार प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर रेलवे गाजियाबाद में सत्य योग आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में योग महोत्सव-2026 अंकुश सिंगला (प्राचार्य एसटीटीसी उ.रे.) की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने उद्बोधन में योग के प्रति जागरुक रहने की प्रेरणा दी। योग महोत्सव में योगी प्रवीण आर्य के ब्रह्मत्व में महायज्ञ सम्पन्न हुआ।मुख्य यज्ञमान अनिल कुमार अवस्थी (सहायक संकेत एवं दूर संचार अभियंता) रहे।श्री आर्य ने यज्ञोप्रान्त प्रभु से उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
योग सत्र का प्रारंभ डा राजकुमार
योगाचार्य (अध्यक्ष ब्रह्म योग ट्रस्ट, बागपत) ने ओ३म् की ध्वनि एवं गायत्री मन्त्र से किया।उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को ग्रीवा संचालन, हाथों,पैरों के सूक्ष्म व्यायाम तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हार्ट को मजबूत करने के अभ्यास कराये व उनके लाभों की चर्चा की। डॉ आर के आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप जो यह रेलवे का प्रशिक्षण लेकर जनता के बीच कार्यक्षेत्र में उतरेंगे वहां मनोयोग एवं एकाग्रता का होना इस कार्य में आवश्यक है जोकि आपको ध्यानयोग के माध्यम से प्राप्त होगा।
समयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.दानवीर विद्यालंकार के सानिध्य में योग मर्मज्ञा दिव्या एवं मीनू ने योग का सुन्दर प्रदर्शन जिसमे सूर्य नमस्कार,हलासन,सर्वांगासन, वाकसन,चक्रासन,मयूरासन तथा हनुमानासन एवं पवनमुक्तासन किये जोकि सत्र में आकर्षण का केंद्र रहा।उन्होंने सभी को ज्ञान मुद्रा में बैठाकर ध्यान कराया एवं ध्यान के लाभों की विस्तृत चर्चा करते हुये बताया कि ध्यानयोग ही जीवन का आधार है।इसी के माध्यम से आप एकाग्रचित होकर कार्य कर सकेंगे।उन्होंने तालासन एवं हास्यासन भी कराये।और कहा योग जीवन का अभिन्न अंग है इसे अपनाएं।

समारोह के मुख्य वक्ता स्वदेशी आयुर्वेद के निदेशक डॉ. आर के आर्य ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ,योग एवं आयुर्वेद से आप स्वस्थ रह सकते हैं।योग महोत्सव में जो कुछ आपने यहाँ योग विशेषज्ञों से सीखा है उसे जीवन में बनाये रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।यदि अपने योग को अपनाया और अपने परिवार में सब को सिखाया तो आप सभी निरोगी एवं स्वस्थ बने रहेंगे। मुख्य अतिथि मदनलाल हरित समाजसेवी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है जिसको मोदी ने विश्वस्तर पर योग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की है।उन्होंने योग प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और गायत्री मंत्र के गूंजार के लाभों की चर्चा की। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने सुमधुर संगीत योग गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।तथा सन्देश में कहा कि केवल मुस्कुराने से आप तनावमुक्त, युवा एवं सुन्दर बने रहते हैं।
इस अवसर पर सर्वश्री चौधरी मंगल सिंह ने दीर्घ श्वासन की प्रेरणा दी, मुख्य वक्ता सुभाष गर्ग ने रात्रि में भोजन के पश्चात् ब्रश अवश्य करने की प्रेरणा दी।डॉ प्रमोद सक्सेना एवं उदय प्रकाश गुप्त आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कुमार, रंजन साहा, राजेंद्र कुमार, नंदकिशोर, सतीश कुमार सिंह का सहयोग रहा।
समारोह संयोजक एवं मंच का कुशल संचालक कर रहे डॉ. अग्नि देव शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ से सर्वम शांति की कामना की।



