Homeप्रशासन

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने वाले व्यक्ति को मिलेगी 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि- एडीएम सिटी

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद विकास कश्यप की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई, जिसमें जनपद में अत्याधित दुर्घटना घटित वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। राहवीर योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि रू0 25000.00 दिये जाने की योजना का प्रचार प्रसार अत्यधिक किया जाये जिससे कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायक की जा सकें। समस्त विभागों को निर्देश दिये गये कि अपने-अपने मार्गो के मध्य बने क्षतिग्रस्त डिवाईडर/रेलिंग की मरम्मत करायी जाये जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये सकें।  बैठक में मनोज मिश्रा, ए0आर0टी0ओ0, अजय कुमार, ए0सी0पी0 (यातायात), आलोक रंजन, मुख्य अभियन्ता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आदित्य रंजन, अधिशासी अभियन्ता, एन0सी0आर0टी0सी0, रामराजा, अधिशासी अभियन्ता, लो0नि0वि0, एस0पी0 मिश्रा, मुख्य अभियन्ता, नगर निगम, गाजियाबाद, राघवेन्द्र पाण्डे, साईट इंजीनियर, एन0एच0ए0आई0, डॉ0 पंकज, डिप्टी सी0एम0ओ0, श्री विश्वास गौतम, बेसिक शिक्षा विभाग, राजेश कुमार, ए0आर0एम0, यू0पी0 रोजवेज, गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष एवं अमित शर्मा, महामंत्री, ट्रक यूनियन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button