Homeक्राइम

चंडीगढ़ में जिम से बाहर युवक की 12 गोलियों से हत्या

चंडीगढ़,(आनन्द धारा)। सेक्टर-9 में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियों मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जिम में एक्सरसाइज करने के बाद अपनी गाड़ी में घर लौट रहा था, तभी कुछ ही दूरी पर दो हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर फायरिंग की। हमले में मृतक के पेट, छाती और बाजू में गोली लगी।

परिवार के अनुसार, हमलावरों ने घटनास्थल पर उसे छोड़ दिया, जिसके बाद साथी उसे तुरंत PGI अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं, जिसमें हमलावर बाइक पर आकर पहले कंडक्टर साइड और फिर ड्राइविंग साइड से गोली बरसाते दिख रहे हैं और फिर बाइक पर भागते हुए कैमरे में कैद हो जाते हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। मृतक का शव PGI की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button