Home

उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

लखनऊ,(आनन्द धारा)।, शुक्रवार उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के 27 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं और ओलों के कारण फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। आने वाले कुछ घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button