
वृंदावन,(आनन्द धारा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम में जाकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज से एकांत में वार्तालाप भी किया। मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया गया।
राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वृंदावन जैसे पवित्र धाम में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेना भारतीय परंपरा और आस्था का प्रतीक है।



