
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले दिनांक 06 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद गाजियाबाद के द्वारा विकास खण्ड भोजपुर के कंपोजिट विद्यालय सारा में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 अप्रैल को टेट अनिवार्यता के विरुद्ध मशाल जुलुस आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीतियों पर चर्चा की गई। आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु बैठक की अध्यक्षता दर्शन कुमार बंसल जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में सबसे पहले मसाल जुलूस के संबंध में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पर समस्त गाजियाबाद के अध्यापक ज्ञापन देने के लिए इकट्ठा होकर माननीय जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देंगे संघ के डॉ प्रवीण कुमार जिला महामंत्री, देवेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित कुमार टोंक ब्लॉक अध्यक्ष, भोजपुर सदाकत अली कोषाअध्यक्ष गाजियाबाद, श्वेता शुक्ला महामंत्री भोजपुर, डॉ अवधेश कुमार गोड, राजवीर सिंह, पवन शर्मा, पंकज यादव, सरला रसानिया, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, बृजपाल सिंह, अनिल पांडे, रामफल सिंह लोनी, राजपाल सिंह, नगर क्षेत्र गाजियाबाद, पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहें।



