
मोदीनगर,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद के छात्र व छात्राओ ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दौरा शैक्षणिक भ्रमण के रूप में किया।
कॉलेज के प्रैक्टिसिंग एडवोकेट एवं मूट कोर्ट इंचार्ज सुप्रसिद्व एडवोकेट डा० जुगेश अस्पाल व एडमिन हैड डा० विनीत कुमार सिद्यल ने भविष्य के अधिवक्ताओ को निर्देशित किया कि पहले आपको अपनी पहचान और अन्य औपचारिकताए पूरी करनी होगी।
इस अवसर पर छात्र व छात्राओ ने सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की, इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधि के छात्रो ने देश की न्यायपालिका के कामकाज और संवैधानिक प्रक्रिया और परम्पराओ की जानकारी भी मिली।

इस अवसर पर सभी छात्रो ने शान्तिपूर्वक और अनुशासन में रहकर सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण कर उत्साहित अनुभव किया।



