
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। क्रीड़ा भारती, गाजियाबाद महानगर (मेरठ प्रांत) द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता का समापन 25 अप्रैल को विधान पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा भारती महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर एवं प्रांत के पदाधिकारियों सहित अनेक सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल अंडर-9 बालक वर्ग में कलकृत धनकड़ ने स्वर्ण, मेघ मावी ने रजत और आरुष चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में माहम ने स्वर्ण, शिविका वर्मा ने रजत और इवांका जैन ने कांस्य पदक हासिल किया।

ट्रेडिशनल अंडर-14 बालक वर्ग में अर्श श्रीवास्तव स्वर्ण एवं शिवाय कौशिक रजत पदक विजेता रहे, वहीं बालिका वर्ग में अदितरी सिंह ने स्वर्ण, हंसिका ने रजत और अमायरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल अंडर-9 बालिका वर्ग में काशी मित्तल ने स्वर्ण, इवांका ने रजत तथा शिविका वर्मा ने कांस्य पदक जीता। आर्टिस्टिक पेयर अंडर-14 बालिका वर्ग में अनिष्का एवं आशी ने स्वर्ण तथा मेहर एवं मानवी ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि रिदमिक पेयर अंडर-14 बालिका वर्ग में हंसिका एवं अंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

आर्टिस्टिक सिंगल अंडर-14 बालिका वर्ग में अनिष्का ने स्वर्ण, अदिति ने रजत और अमायरा ने कांस्य पदक जीता, वहीं बालक वर्ग में अर्श श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम परिणामों में ठाकुर द्वारा ने प्रथम, सलवान पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और अमेठी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा आयोजकों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, विभाग सह-संयोजक संदीप राव, महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महानगर योग प्रमुख अभिजीत भारद्वाज (कार्यक्रम संयोजक), विपिन देव (कार्यक्रम संचालक), प्रतिज्ञा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विमल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, एनसीपी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में विकास पचौरी, सुभाष गुप्ता, एम.सी. गौड़, सीमा गोयल, डॉ. शशि श्रीवास्तव, राजामौली तथा विशाल पब्लिक स्कूल की टीम की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में अखंड भारत मिशन, रेड क्रॉस आदि का विशेष सहयोग रहा।



