
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में सुपरवाइजर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तय की गई है।
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com/pages/en/career से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
अभ्यर्थी अपना पूरा आवेदन पत्र निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन भेजने का पता है-एडिशनल जनरल मैनेजर (HR)/प्रोजेक्ट, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।
इसके अलावा उम्मीदवार आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं। इसके लिए career@dmrc.org पर आवेदन भेजना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना में पद की योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



