Homeनई दिल्लीव्यापार

पुलिस की वर्दी और सुरक्षा उपकरणों को बेहतर बनाने के लिए BPR&D और NITRA में समझौता

नई दिल्ली,(आनन्द धारा) पुलिस बलों की वर्दी, सुरक्षात्मक कपड़ों और टेक्सटाइल आधारित उपकरणों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और उपयोगी बनाने की दिशा में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) और निटरा (NITRA) के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर 2 सितंबर 2026 को BPR&D के दिल्ली मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी के तहत निटरा पुलिस बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली यूनिफॉर्म, सुरक्षात्मक परिधान, टेक्सटाइल आधारित उपकरणों और विभिन्न एक्सेसरीज के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास कार्यों में सहयोग करेगा। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और प्रभावी समाधान विकसित करना है।

समझौते के माध्यम से निटरा की टेक्सटाइल रिसर्च और नवाचार संबंधी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए ऐसे उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जाएगा, जो हल्के, आरामदायक, टिकाऊ और सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर हों। इससे विभिन्न परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्वदेशी तकनीक और अनुसंधान के माध्यम से पुलिस बलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर निटरा के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार और BPR&D के आईजी गोपेश अग्रवाल, आईपीएस ने समझौता पत्र का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निटरा की ओर से डॉ. नेहा कपिल तथा BPR&D की ओर से संजीव त्रिखा, आईपीएस एवं डीआईजी, सुश्री उषा रंगनानी, आईपीएस एवं डीआईजी, केएल पुरी, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button