Homeउत्तर प्रदेशराजनीति

विधायक विनय वर्मा की पहल रंग लाई, CM योगी ने किया दो बस अड्डों का प्रस्ताव मंजूर

शोहरतगढ़,(आनन्द धारा)। उत्तर प्रदेश, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी बड़ी सौगात सामने आई है। शोहरतगढ़ और बढ़नी में अत्याधुनिक बस अड्डे/बस स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत किए जाने की जानकारी विधायक विनय वर्मा ने दी।

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में शोहरतगढ़ और बढ़नी दोनों स्थानों पर बस अड्डे की आवश्यकता से अवगत कराया था। विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया था।

विनय वर्मा ने कहा कि दोनों स्थानों पर बस अड्डों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

विधायक ने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने इसे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बस अड्डों के निर्माण से क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की जरूरतों को देखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button