एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ठाकुर जी नन्दोत्सव

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। एच.आर.आई.टी. यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में ठाकुर जी नन्दोत्सव का भव्य आयोजन 12 सितम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का स्मरण करते हुए भक्ति और आनंद का अनुभव किया। भक्ति संगीत और मधुर भजनों से पूरा सभागार कृष्णमय नजर आया।

नन्दोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए गए। भजनों और धार्मिक संगीत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भक्तिरस से जोड़ दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और उनकी आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में श्रीबांके बिहारी जी और श्रीराधा रानी जी के पूज्य गोसाइयों का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनके सानिध्य से आयोजन की धार्मिक गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के निदेशक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया और उपाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति की भी उपस्थिति रही।की सफलता पर अतिथियों और आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।


कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने कहा कि ठाकुर जी की कृपा और भक्ति संगीत से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। नन्दोत्सव ने सभी के मन में भक्ति, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।



