Homeअध्यात्मग्रेटर नोएडासामाजिकस्वास्थ्य

गणेश उत्सव के बीच जी.एस आयुर्वेद कॉलेज ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

नोएडा,(आनन्द धारा)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर की विभिन्न सोसायटियों में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सोसायटी के महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।

इसी अवसर पर भारतीय चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जीएस आयुर्वेद कॉलेज की टीम ने एक सोसायटी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में पहुंचे लोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। साथ ही लोगों को आयुर्वेद के महत्व और इसके माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव की जानकारी दी गई। जरूरत के अनुसार लोगों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में मौजूद महिला आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्रुति सिंह ने बताया कि लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए नोएडा की विभिन्न सोसायटियों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शिविर में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में नोएडा अथॉरिटी के वाइस प्रेसिडेंट धर्मेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित लोगों ने जीएस आयुर्वेद कॉलेज और डॉ. श्रुति सिंह के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button