Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिक

सिद्धार्थ विहार में गूंजे माता रानी के जयकारे, जागरण में पहुंचे विधायक संजीव शर्मा

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में लगाई हाजिरी

गाजियाबाद,(पवन शर्मा/आनन्द धारा)। सिद्धार्थ विहार में शनिवार, 17 अक्टूबर को माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। जागरण में विधायक संजीव शर्मा ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उनके आगमन पर आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

माता के जागरण में भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जैसे-जैसे माता रानी के जयकारे गूंजे, वैसे-वैसे पूरा वातावरण भक्तिमय होता गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में सरोज, राहुल, संतोष, मोहित, हरि शर्मा, प्रमोद गर्ग और राधे सोनी सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और भक्ति भाव से जागरण में भाग लिया।

माता रानी के जयकारों के साथ जागरण का माहौल देर तक भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button