Homeगाजियाबादराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में कैला भट्टा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, राजकुमार भाटी ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद,(पवन शर्मा,आनन्द धारा)। समाजवादी पार्टी के “जनसेवा ही संकल्प” अभियान के तहत 56 विधानसभा गाज़ियाबाद के अंतर्गत कैला भट्टा, पीएसी चौक पर एक विशाल ‘समाजवादी निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया। इसके अलावा अलाउद्दीन अब्बासी संयोजक/प्रदेश सचिव सपा एव शाहनवाज़ ख़ान विधानसभा अध्यक्ष सपा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी ने कहा, “समाजवादी पार्टी हमेशा से निम्न , शोषित और आम जनता के हक और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रही है। स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग जी और उनकी टीम द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ‘जनसेवा ही संकल्प’ के नारे को धरातल पर चरितार्थ करता है। ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचती है।” आयोजन के संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य विधानसभा 56 के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ निःशुल्क पहुँचाना है। महँगाई के इस दौर में निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए समय पर जाँच और परामर्श मिलना मुश्किल हो जाता है। समाजवादी पार्टी का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में वंचित न रहे।”
उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएँ:

स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर, फेफड़ों की जाँच (PFT) और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जाँचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। मरीजों के बेहतर उपचार एवं परामर्श के लिए जनरल फिजिशियन, दंत विशेषज्ञ (डेंटिस्ट), स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सैकड़ों नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाएँ वितरित की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button