
नोएडा,(आनन्द धारा)। नशामुक्ति अभियान के तहत सेक्टर 8, नोएडा में सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत आज सेक्टर 8, नोएडा के स्लम एरिया में नशामुक्ति अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का प्रयास।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। हमारा उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने, युवाओं को सही दिशा दिखाने और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करना है।उन्होंने युवाओं बच्चों के साथ मिलकर कहा कि आइए, मिलकर संकल्प लें कि हम स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।सार्थक – एक नई सोच संस्था शिक्षा | कौशल | संस्कार | सेवा के लिए कार्य करने वाली संस्था है| बच्चों ने नारा लगाया कि
नशा छोड़ें, जीवन से जुड़ें। स्वस्थ युवा, सशक्त समाज।



