Homeखेल

ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान इतिहास रच दिया। अपने आखिरी लीग मैच में हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 3-2 से मात दी। 52 साल बाद भारत ने अपने राष्‍ट्रीय खेल हॉकी में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान मात दी है। करीब पांच दशक तक इस टूर्नामेंट में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने भारत पर अजेयी बढ़त बना रखी थी। भारत के धुरंधरों ने आधी सदी बाद हार के सिलसिले को खत्‍म कर दिया। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 का सातवां दिन काफी अहम रहने वाला है। अब तक भारत ने कुल 3 मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्‍ट्रेलिया को हराया। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 1972 में ऑस्‍ट्रेलिया टीम को हराया था।निशाने बाजी स्वप्निल कुसाले ने देश को छठे दिन ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उनसे पहले मेडल शूटिंग में स्टार मनु भाकर, सरबजोत सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, 2 अगस्त यानी शुक्रवार को भारत को दो और मेडल मिलने की उम्मीद है। मनु भाकर ने शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में दोपहर 12:30 बजे से हिस्सा लिया। इस इवेंट में उनके साथ ईशा सिंह भी नजर आईं।

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने अभी तक पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार परफॉर्म किया है। अब वह क्वार्टर फाइनल मैच में ताइवान के शटलर चाउ टिएन चेन से भिड़ेंगे और उन्हें हराकर वह सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button