Homeखेलसामाजिक

अंतरराष्ट्रीय खिलाडी मनु कुमारी पाल- एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, रसम कार्यालय पर पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया

गाजियाबाद। कन्नोज निवासी अंतर्राष्ट्रीय लॉन बॉल प्लेयर मनु कुमारी ने सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट संदीप त्यागी रसम से राज पब्लिक स्कूल पर पहुंच कर भेंट की
रसम के सदस्यों से खेल में आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई व लॉन बॉल खेल की बारीकियों को समझने का सुखद अवसर बना।
संदीप त्यागी रसम ने मनु कुमारी पाल की अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
मनु कुमारी के साथ टूंडला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर उपाध्याय को पटका पहनाकर स्वागत किया गया
इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम ने बोलते हुए कहा कि खिलाडियों की समस्याओ के समाधान हेतु खिलाडियों साथ खेल मंत्री से एक शिष्टमंडल के साथ चलकर भेंट करेंगे
आगामी ओलंपिक खेल में मनु कुमारी पाल द्वारा भारत के लिए पदक हासिल करने की प्रार्थना की गई
राष्ट्रीय उपलब्धियां

– गोल्ड और सिल्वर मेडल 37वे राष्ट्रीय खेल गोवा, 2023 

– गोल्ड मेडल 36वे राष्ट्रीय खेल गुजरात, 2022

– गोल्ड मेडल 35वे राष्ट्रीय खेल 2015, केरला

– गोल्ड मेडल 34वे राष्ट्रीय खेल 2011, झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां

– कांस्य पदक 15वीं एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप 2024 पटाया, थाईलैंड

– हांगकांग क्लासिक 2023 मेें देश का प्रतिनिधित्व किया

– गोल्ड मेडल ओपन ट्रिपल्स चीफ मिनिस्टर चैलेंज ट्रॉफी मलेशिया 2019

– कांस्य पदक 13वीं एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप 2018 चीन

– कांस्य पदक 11वीं एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप 2016 ब्रूनेई दारुस्सलाम

– सिल्वर और कांस्य पदक 9वीं एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप 2012, कुआलालंपुर मलेशिया

– 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग किया, विश्व में छठी रैंक प्राप्त
उत्तर प्रदेश के  सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सुशोभित है
इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप त्यागी रसम
राजकुमारी त्यागी, सीता देवी, दुष्यंत चौहान, के एल विश्वास भूषण सैनी, मोहन लाल सोनी, शिव शंकर उपाध्याय, कुलदीप गौतम, दीपांशा गोयल, अंकुश गोयल, कृष्ण वीर चौधरी, किशोर प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, ऋषिक त्यागी, दिनेश यादव, धर्मवीर सिंह, निहाल, निखिल आदि उपस्थित रहे, एवं मित्रता दिवस की बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button