Homeयात्रा

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मुरादाबाद के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

गाजियाबाद। स्थित हिंडन एयरपोर्ट से मुरादाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने मुरादाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी। अब उड़ान की तिथि तय करने पर मंथन चल रहा है। एक माह के भीतर उड़ान शुरू हो सकती है।
गाजियाबाद के लोगों को जल्द ही फायदा मिलेगा, फ्लाइट से मुरादाबाद जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब गाजियाबाद के लोगों को हिंडन एयरपोर्ट से ही मुरादाबाद के लिए फ्लाइट मिल सकेगी। इससे यात्रा में लगने वाला समय कम होगा। फ्लाइट सेवा शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी ने कवायद तेज कर दी है। उड़ान सेवा शुरू करने की तारीख पर अभी विचार किया जा रहा है।

वहीं कुछ दिन पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनी ने हैदराबाद, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने के लिए सर्वे किया था। सर्वे करने के बाद उड़ान शुरू नहीं की, ऐसे में इन शहंरो के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट निदेशक के सामने चुनौती है। मुरादाबाद शुरू होने के बाद एयरलाइंस कंपनी की ओर से लखनऊ, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़, पिथौरागढ़ शामिल उड़ान सेवा शुरू की जानी थी। अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू कराने के लिए सर्वे हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button